Home » सुबह-सुबह विधायक देवेन्द्र ने ली अधिकारियों की क्लास, जम कर लगाया फटकार

सुबह-सुबह विधायक देवेन्द्र ने ली अधिकारियों की क्लास, जम कर लगाया फटकार

by Bhupendra Sahu

जोन आयुक्त को निर्देश देते हुए विधायक देवेन्द्र ने कहा तत्काल काम पूरा करें, और सब इंजीनियरिंग को नोटिस से

भिलाई। खुर्सीपार वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर में शुक्रवार को 5 लाख की लागत से ज्योति कलश कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्ड के सम्मानित नागरिकों के हाथों से विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया गया। इसके बाद विधायक देवेन्द्र यादव लोगों से चर्चा किए। वार्ड के लोगो का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जो भी वार्ड की लोगों की समस्या है। उनका निदान जल्द किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने पानी की समस्या बताई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने विधायक देवेन्द्र यादव से नल कनेक्शन को लेकर शिकायत कर दी। बताया कि नल लगाने कई माह पहले आवेदन दी थी लेकिन अब तक नल नहीं लगा। फिर क्या था विधायक देवेन्द्र यादव जनता की समस्या को सुनते ही नाराज हो गए और इस लापरवाही के लिए सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और जोन आयुक्त को निर्देश दिया कि तत्काल नोटिस दिया जाए इसके बाद भी समय पर काम नहीं किया तो दोबारा नोटिस देकर सस्पेंड करो।

बता दें विधायक देवेन्द्र यादव भूमिपूजन के बाद लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान लोगों ने बताया कि वार्ड में पानी की समस्या है। लोगों ने एक पुराने बोर को ठीक कराने की मांग की। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन के संबंध जानकारी मांगी। तभी एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह दो माह से कनेक्शन के लिए भटक रही है। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर देवेन्द्र यादव ने सब इंजीनियर से कारण पूछा तो गोल मोल जवाब देने लगे।

नोटिस देने जोन आयुक्त को निर्देश
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पहले तो विधायक काफी गुस्सा हुए। इसके बाद उन्होंने सब इंजीनियर से कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने जोने अमिताभ शर्मा से कहा कि तत्काल सब इंजीनियर को नोटिस दो और फिर भी रवैय्या न सुधरे तो इन्हें सस्पेंड कर दो। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण भी किया जहां लोगों ने कई समस्याएं बताई। मौके पर उन्होंने जोन आयुक्त को भी जमकर फटकार लगाई और कहा कि नरमी से काम नहीं चलेगा जो अधिकारी कर्मी लापरवाही करे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दिव्यांग की मांग पर तत्काल खरीद कर दिए व्हील चेयर
वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव के पास एक व्यक्ति अपने दिव्यांग बच्चा को लेकर पहुंचा। बच्चे के सिर पर हाथ फेरते हुए विधायक देवेन्द्र यादव ने समस्या पूछी तो दिव्यांग ने व्हील चेयर की मांग की। इसके बाद विधायक देवेन्द्र ने दिव्यांग के लिए एक व्हील चेयर तत्काल खरीदकर देने के लिए । उन्होंने कहा कि स्वीकृति में समय लगेगा इसलिए तुरंत मेडिकल स्टोर से व्हील चेयर खरीदकर दिव्यांग बालक को दिया जाए। इसके बाद कुछ ही देर में उनकी मांग पूरी कर दी गई। इसके लिए परिजनों ने आभार जताया और धन्यवाद दिया। व्हीलचेयर पाकर काफी खुश हुए।

गेंग लगाकर सफाई के निर्देश
विधायक देवेन्द्र यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का भर्मण किए और लोगों की समस्याओं को देखा। इस दौरान एक वृद्ध महिला ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होती। इस कारण उनके घर मे पानी भर जाता है वे बहुत परेशान है। विधायक श्री यादव उनके साथ उनके घर गए और मौका मुआयना किया और अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द पूरे नाले की सफाई की जाए । गैंग लगाकर सफाई करवाए कहीं भी किसी के घर पानी नहीं भरना चाहिए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More