Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन की इन योजनाओं ने गांव से लेकर शहर तक बदली स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच की परिभाषा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन की इन योजनाओं ने गांव से लेकर शहर तक बदली स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच की परिभाषा

by Bhupendra Sahu

कोरिया

सुदूर गांवों से शहरों तक लोगों को सरल और सहज स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच की परिभाषा को बदल दिया है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजारों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं तो वहीं शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट लोगों की चौखट तक पहुंच रही है। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के जरिए लोगों को दवाइयों के महंगे खर्च से राहत भी शासन ने पहुंचाई है।
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत 3 महीनों में 25 हजार से ज्यादा लोगों को मिला इलाज
जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 35 हाट बाजारों में हाट बाजार क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। 5 डेडिकेटेड वाहनों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम हर विकासखण्ड में हाट बाजारों में पहुंच रही है। बीते अर्प्रैल से अब तक 25 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क उपचार एवं दवा की सुविधा मिली है। लगभग 400 बाजारों में मोबाइल मेडिकल टीम ने पहुंचकर लोगों को जांच और इलाज की सुविधा दी है। हाट बाजार क्लिनिक से 28 मरीजों को उचित जांच और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों के चौखट तक पहुंचा हॉस्पिटल
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में सभी नगरीय निकायों में चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से अब तक 979 शिविरों में 50 हजार 909 मरीज लाभान्वित हुए हैं जिनमें से 36 हजार 176 लोगों को आवश्यक दवाईयां दी गयी तथा 15 हजार 316 का लैब टेस्ट हुआ। नगर पालिका निगम चिरमिरी में 2 एमएमयू संचालित है जिसके माध्यम से अब तक 43 हजार 107 मरीज लाभान्वित हुए, जिनमें से 30 हजार 387 लोगों को आवश्यक दवाईयां दी गयी तथा 12 हजार 308 का लैब टेस्ट हुआ है। नगरनिगम चिरमिरी में योजना के पहले चरण से ही एमएमयू के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। द्वितीय चरण में अप्रैल माह से नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर तथा शिवपुर चरचा, मनेन्द्रगढ़ और नगर पंचायतों खोंगापानी, झगराखांड और नई लेदरी में भी एमएमयू के जरिये स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More