Home » शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में हुआ बड़ा बदलाव

शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में हुआ बड़ा बदलाव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। 24 कैरेट शुद्ध सोना और चांदी हाजिर आज दोनों महंगे हुए हैं। अब 14 कैरेट सोने का भाव चढ़कर 28074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

इस बदलाव के बाद अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 8265 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता और चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 15025 रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव मंगलवार के बंद रेट के मुकाबले 284 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 47989 रुपये पर खुला। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 43571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 35992 रुपये है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More