Home » ब्रेंकिंग: भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम में महापौर व सभापति कल लेंगे पद… सीएम बघेल होंगे शामिल

ब्रेंकिंग: भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम में महापौर व सभापति कल लेंगे पद… सीएम बघेल होंगे शामिल

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव के बाद दुर्ग जिले के तीनों नगर निगम में कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त सफलता के बाद शनिवार को महापौर व सभापति का पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विशेष मौके पर शामिल होंगे। शनिवार को सीएम बघेल भिलाई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नगर पालिक निगम रिसाली नगर पालिक निगम भिलाई व नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में महापौर व सभापति के पदभार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह 11:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा भिलाई के लिए निकलेंगे। पोलो ग्राउंड सेक्टर 10 में बने हेलीपैड में सीएम बघेल उतरेंगे। इसके बाद यहां से कार द्वारा नगर निगम रिसाली के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे से 12:40 बजे तक नगर निगम रिसाली में पदभार ग्रहण समारोह होगा जहां नवनिर्वाचित महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

यहां से सीएम बघेल नगर निगम भिलाई पहुंचेंगे। यहां पर ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 1:05 से 1:45 बजे तक होगा। इस दौरान भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल व सभापति गिरवर बंटी साहू अपना पदभार ग्रहण करेंगे। नगर निगम भिलाई में पदभार ग्रहण समारोह के बाद सीएम बघेल भिलाई चरोदा निगम पहुंचेंगे। यहां 2:05 से दो 2.35 बजे तक पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे व सभापति कृष्णा चंद्राकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह के बाद पीएम बघेल वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More