जामुल। नगर पालिका परिषद जामुल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा की ओर से जहां ईश्वर ठाकुर ने अध्यक्ष व सीमा यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व अध्यक्ष सरोजिनी चंद्राकर ने नामांकन दाखिल किया है वहीं उपाध्यक्ष के लिए सुनीता चन्नेवार ने पर्चा भरा है। जोगी कांग्रेस के दुर्गा वैष्णव ने भी अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कुछ देर में पार्षद मतदान करेंगे और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।