Home » मैं जानबूझकर टीवी से दूर नहीं हूं: निया शर्मा

मैं जानबूझकर टीवी से दूर नहीं हूं: निया शर्मा

by Bhupendra Sahu

निया शर्मा छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं, जो कई हिट धारावाहिकों का हिस्सा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी निया की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, वहीं अपनी फिटनेस को लेकर भी वह फैंस से खूब वाहवाही बटोरती है। हालांकि, निया इन दिनों टीवी पर नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। निया शर्मा ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास अभी कोई काम नहीं है। मैं जानबूझकर टीवी से दूर नहीं हूं। इस साल मुझे कोई काम नहीं मिला। मुझे नहीं पता क्यों? किसी ने मुझसे सपंर्क ही नहीं किया। काम ना होना अच्छा महसूस नहीं कराता है। उन्होंने कहा, जब आप लंबे समय तक घर बैठते हैं तो आप सोचने लगते हैं कि आगे क्या होगा? दिन में ऐसे ख्याल कई बार मन में आते हैं।

निया ने कहा, काम ना होने के बावजूद मैं खुद को व्यस्त और सकारात्मक रखने की कोशिश कर रही हूं। मैंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है। ऐसे में अगर कुछ समय से मैं खाली हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरे बुरे दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा, मैं बॉस लेडी बनना चाहती हूं। बड़े प्रोजेक्ट में काम करना चाहती हूं। चाहती हूं कि मेरा काम बोले। मैं ऐसी महिला बनना चाहती हूं, जो खूब पैसा कमाए। निया पिछली बार 2020 में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में नजर आई थीं। इसमें उनकी बहादुरी की खूब तारीफ हुई थी। निया शो की विजेता बनकर उभरी थीं। इससे पहले खतरों के खिलाड़ी 8 में भी उन्होंने अपने खतरनाक स्टंट से सबको चौंकाया था। निया का म्यूजिक वीडियो दो घूंट सितंबर में रिलीज हुआ था, जिसे बहुत पसंद किया गया था। इस गाने में अपने किलर डांस मूव्स से उन्होंने सबको अपना दीवाना बना लिया था।

निया ने 2010 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। टीवी शो एक हजारों में मेरी बहना है में मानवी के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद निया ने जमाई राजा से लेकर इश्क में मरजावां, इस प्यार को क्या नाम दूं?, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और नागिन 4 जैसे दर्जनों लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया।

निया एशिया की टॉप 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। ब्रिटेन के एक टॉप अखबार ने एशिया की 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी। इसमें 2016 में निया तीसरे नंबर पर थीं और 2017 में दूसरे स्थान पर। कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले निया एक पत्रकार थीं। उन्होंने नई दिल्ली के एक जर्नलिज्म स्कूल से मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की थी। उनका असली नाम नेहा शर्मा है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More