Home » पावर हाउस अंबेडकर चौक में 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा… श्रद्धांजलि सभा व कैंडल रैली का भी होगा आयोजन

पावर हाउस अंबेडकर चौक में 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा… श्रद्धांजलि सभा व कैंडल रैली का भी होगा आयोजन

by Bhupendra Sahu

भिलाई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 6 दिसंबर डॉक्टर अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में प्रात: 10 बजे विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं संध्या 6:00 बजे कैंडल रैली का आयोजन किया गया है । उक्त आशय की जानकारी संस्था के महासचिव आर एस चौहान ने देते हुए कहा कि प्रतिमा प्रबंध समिति की बैठक संस्था कार्यालय सेक्टर 4 में आज संस्था के अध्यक्ष सुनील रामटेके की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अंचल के विभिन्न क्षेत्र के अंबेडकरवादी एवं बौद्घ प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

जिसमें उपरोक्त कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया संस्था के अध्यक्ष सुनील रामटेके ने कहा कि इसी दिन प्रति वर्ष अनुसार 26 अलीपुर रोड दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान रैली अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि के तत्वाधान में आयोजित की जाती है जिसमें सर्वदलीय राष्ट्रीय नेतागण भाग लेते हैं जो संघर्ष विगत 18 वर्षों से चल रहा है किंतु विगत 2 वर्षों से करोना कॉल के कारण कार्यक्रम स्थगित है जिसमें एक मांग हमारी पूर्ण हो चुकी है किंतु 3 सूत्री मांग राष्ट्रीय आंदोलन हमारा जारी है जिसका ज्ञापन अंबेडकर चौक से सौंपा जाएगा।

उपरोक्त पुण्यतिथि समारोह में सर्वदलीय नेता गण एवं सभी सामाजिक संगठनों के प्रमुख सहित प्रबुद्ध गण उपस्थित होंगे इस दौरान मीटिंग में संस्था के पदाधिकारियों में सर्वश्री आर एस चौहान, आनंद रामटेके, मधुकर ठावरे, अनिल गजभिए, बाला कोलते, अरुण वैद्य, बीआर चौरे, चित्रसेन कोसरे, गौतम खोबरागड़े, नालंद रामटेके, अजय रामटेके, श्रीमती संगीता पटेल, अनीता मेश्राम, बी आर उके, राजेश चौरे, सहित अन्य प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More