Home » राधिका मदान और आयुष मेहरा जियो स्टूडियोज की फिल्म में साथ दिखेंगे

राधिका मदान और आयुष मेहरा जियो स्टूडियोज की फिल्म में साथ दिखेंगे

by Bhupendra Sahu

राधिका मदान बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह काफी कम समय में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। उन्होंने अपनी सुंदरता, अंदाज और अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश की है। हालिया रिलीज हुई सनी कौशल अभिनीत शिद्दत में उन्होंने अपने रोमांटिक अंदाज से जलवा बिखेरा था। अब उनके हाथ जियो स्टूडियोज की एक फिल्म लग गई है, जिसमें वह लोकप्रिय यूट्यूबर व अभिनेता आयुष मेहरा के साथ दिखेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका और आयुष जियो स्टूडियोज की एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म में एक फ्रेश जोड़ी के तौर पर पहली बार राधिका और आयुष दिखेंगे। सूत्र की मानें तो इस प्रोजेक्ट पर अप्रैल में काम शुरू होना था। हालांकि, कुछ वजहों से इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया है। फिलहाल इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

उम्मीद है कि जल्द इस प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आएगी। राधिका की शिद्दत 1 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था। सनी और राधिका की ऑन स्क्रीन कमेस्ट्री ने समीक्षकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

राधिका ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में टेलीविजन शो मेरी आशिकी तुम से ही से की थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में पटाखा से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इसके अलावा अंग्रेजी मीडियम में उनकी भूमिका के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान नजर आए थे। वहीं, उन्हें वेब सीरीज रे में भी देखा गया था। वह आने वाले दिनों में आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में नजर आएंगी।

आयुष के करियर की बात करें तो उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर काम किया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की सीरीज कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। यह शो फ्रांसीसी टीवी सीरीज कॉल माई एजेंट पर आधारित है। इसमें आयुष के साथ सोनी राजदान, रजत कपूर और आहाना कुमरा जैसे कलाकार नजर आए हैं। बीते 29 अक्टूबर को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More