Home » जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बच्चा गोद लेने की कर रही प्लानिंग

जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बच्चा गोद लेने की कर रही प्लानिंग

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी बोल्डनेस के कारण वह सोशल मीडिया पर अक्सर आलोचकों के निशाने पर रहती हैं। बीते दिनों उन्हें अनाथ बच्चों के साथ दिवाली का जश्न मनाते देखा गया था। अब खबर है कि स्वरा बच्चा गोद लेने की प्लानिंग कर रही हैं। उन्होंने खुद यह खुलासा किया है। मालूम हो कि फिलहाल स्वरा किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने फैसला किया है कि वह जल्द ही एक बच्चे को गोद लेंगी। इसकी कानूनी प्रक्रिया लंबी होती है, इसलिए इस पर स्वरा आगे बढ़ चुकी हैं। स्वरा ने बताया, मुझे हमेशा से ही परिवार और बच्चे की ख्वाहिश थी। मुझे लगता है कि गोद लेना एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकती हूं।

स्वरा ने बताया, यह फैसला लेने से पहले मैंने कई ऐसे दंपतियों से मुलाकात की, जिन्होंने बच्चा गोद लिया है। उन्होंने बताया, परिवारवाले इस फैसले में मेरे साथ हैं और मुझे सपोर्ट कर रहे हैं। मैंने अडॉप्शन के लिए अप्लाई कर दिया है। जानती हूं कि लंबी प्रक्रिया होने के कारण मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन अब मां बनने के लिए मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा। रवीना टंडन ने 21 की उम्र में दो बेटियां गोद ली थीं। सुष्मिता सेन ने 25 की उम्र में एक बेटी गोद ली और उसके बड़े होते ही एक और बेटी गोद ली। सनी लियोनी ने ढाई साल की एक बेटी को गोद लिया था।

स्वरा राइटर हिमांशु शर्मा के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दोनों पांच साल से एक-दूसरे के साथ थे और स्वरा तो हिमांशु से शादी तक करना चाहती थीं, लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। हिमांशु रांझणा, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, खोसला का घोसला और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। हिमांशु ने पिछले साल राइटर कनिका ढिल्लन के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया था। स्वरा आजकल फिल्म जहां चार यार की शूटिंग कर रही हैं।

इसमें उनके साथ शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा नजर आएंगी। वह शॉर्ट फिल्म शीर कोरमा में नजर आएंगी। इसमें शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसकी कहानी दो ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं। स्वरा मर्डर मिस्ट्री फिल्म मिमांसा में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एक जांच अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More