Home » नेवई में कांग्रेस की स्थिति बेहतर लेकिन जोगी एवं निर्दर्लीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते है खेल…

नेवई में कांग्रेस की स्थिति बेहतर लेकिन जोगी एवं निर्दर्लीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते है खेल…

by Bhupendra Sahu
  • नगरीय निकाय चुनाव: दावेदरों की लिस्ट हर वार्ड में हो रही लंबी..

रिसाली  (पवन बंजारे)। रिसाली निगम चुनाव के नजदीक आते ही दावेदारों की लिस्ट हर वार्ड में लंबी लंबी हो रही है। नेवई वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है जिसमे 3 वार्ड किया गया। जो वार्ड 34 मिनीमाता नगर वार्ड 32 भाटा पारा,वार्ड 33 यादव मोहहले की ताजा झुकाव में कांग्रेस को स्पष्ट फायदा होते दिख रहा है जबकि भाजपा एक सीट पर कब्जा करने की कोशिश में लगी है। मौजूदा स्थिति में नेवई के वार्ड 34 से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में ढाल सिंह जांगड़े सबसे पहले पायदान पर है उसके बाद शेष जांगड़े व देवेन्द्र बंजारे का नाम आ रहा है जबकि भाजपा से डोमन बारले व लक्ष्मीचंद का नाम है जिसमे डोमन बारले का नाम उच्चतर स्तर पर है ।

वार्ड 32 नेवई भाटा पारा
कांग्रेस के सबसे सुरक्षित सीट की बात करे तो रिसाली में यही वार्ड आएगा जिसमे जीत सुनिश्चित नजर आ रहे है पूर्व पार्षद गोविंद चतुर्वेदी के कार्यो से जनता की खुशी नजर आयी ।जबकि भाजपा के पास अभी तक मजबूत चेहरे नही मिल पाया है।

Chhattisgarh Local body Election : Campaign for the civic body elections will stop today

वार्ड 33 यादव मोहल्ला
नेवई के वार्ड 33 म3 देखे तो यहां यादवो की वोट जीत के मायने बदल सकती है ,कहा जा रहा है जिस ओर समाज का रुझान जाएगा उस ओर पासा पलटेगा,इस वार्ड में कांग्रेस से प्रेमलता वारके, वही भाजपा से भागवत प्रसाद एवम पिंटू देवदास, डाहरे का नाम प्रमुख है लेकिन यहा पर दोनों पार्टि बराबर स्तिथि में नजर आ रहे हैं।

पानी व जमीन का पट्टा प्रमुख मुद्दे
नेवई मूलत: बीएसपी के जमीन पर काबिज वार्ड है जिसमे अधिकांश बाहरी लोग है जिसे सबको पानी व सरकारी पट्टे का मुद्दा सबसे अहम है । पहले से कांग्रेस पार्टी की जीत हो चुकी है जिस कारण यहां कांग्रेस की जीत सुनिश्चित लग रही है सिर्फ डोमन बारले की सहित भाजपा जीत सकती है ।

मंत्री के वजूद और भाजपा के नेताओ का एक अलग दबदबा
नेवई के तीनों वार्ड में मन्त्री ताम्रध्वज साहू का एक अलग महत्व है जिससे लोग प्रभावित हो सकते है ,वही भाजपा के कुछ नेताओं के कारण भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है ।

रिसाली में जोगी कांग्रेस की मजबूत दावेदारी – धर्मेन्द्र बंजारे
रिसाली नगर निगम चुनाव में जोगी कांग्रेस केउत्तराने की स्थिति का पता लगाने पर उनके जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे ने कहा कि नेवई के वार्ड में हमारे प्रत्याशी ढूंढने के काम किया जा रहा है मिलने पर जल्द ही घोषणा किया जाएगा।

विकास के दम में जीतेंगे चुनाव….
कांग्रेस ने लगातर विकास किया है अभी तक हमने 80 करोड़ का काम कर दिया है आगे लोगों के आशीर्वाद मिलेगा तो और भी विकास किया जाएगा। ताम्रध्वज साहू – कैबिनेट मंत्री

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More