Home » टिम पेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

टिम पेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। सेक्स्टिंग स्कैंडल सामने आने के बाद कप्तानी छोडऩे वाले पेन का यह एक और चौंकाने वाला फैसला है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को नया टेस्ट कप्तान चुना है, जबकि स्टीव स्मिथ टीम के उप-कप्तान होंगे। एशेज सीरीज शुरू होने में महज 12 दिन बचे हैं, ऐसे में पेन का यह फैसला हैरान करने वाला है। माना जा रहा था कप्तानी छोड़ चुके टिम पेन टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जुड़े रहेंगे।

पेन के मैनेजर जेम्स हेंडर्सन ने कहा कि वह पेन, उनकी पत्नी बोनी को लेकर काफी चिंता में हैं। पिछले हफ्ते ही पेन का सेक्स्टिंग स्कैंडल पूरी दुनिया के सामने आया है। हेंडर्सन ने ट्विटर पर लिखा, मेंटल हेल्थ को देखते हुए टिम पेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला लिया है। हम उनके और बोनी के लिए काफी चिंतित हैं। इसको लेकर हम और कुछ नहीं कहेंगे। पेन ने पिछले हफ्ते इस स्कैंडल से पहले कहा था कि टीम की सफल एशेज सीरीज के बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More