Home » दुल्हन बनने वाली हैं कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या

दुल्हन बनने वाली हैं कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या

by Bhupendra Sahu

धारावाहिक कुंडली भाग्य से घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इन दिनों बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़े तमाम सितारों के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। अब भले ही श्रद्धा ने खुद अपनी शादी की खबरों पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि 16 नवंबर को उनके घर पर शहनाई बजने वाली है। इस समय अंकिता लोखंडे की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग अगले महीने सात फेरे लेने वाली हैं। उनकी खास दोस्त श्रद्धा आर्या भी शादी करने की प्लानिंग कर चुकी हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, श्रद्धा 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने राहुल नाम के एक शख्स से शादी करने का फैसला किया है, जो नेवी ऑफिसर हैं।

कुंडली भाग्य से जुड़े सूत्र ने बताया कि श्रद्धा अपनी शादी से जुड़ी हर जानकारी सीक्रेट रखना चाहती हैं। कइयों को तो पता भी नहीं है कि वह किससे शादी कर रही हैं। उन्होंने दो हफ्ते की छुट्टी ली हुई है। शादी से पहले श्रद्धा ने हमारे साथ कल ही अपना आखिरी एपिसोड शूट किया है। शादी में सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल होने वाले हैं। श्रद्धा एक निजी समारोह में दुल्हनिया बनने वाली हैं।

श्रद्धा ने 2019 में नच बलिए में खुलासा किया था कि वह जालंधर के बिजनेसमैन आलम मक्कर को डेट कर रही हैं। हालांकि, नच बलिए 9 में आने के दो महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 34 साल की श्रद्धा आर्या टीवी की उन अदाकाराओं में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। कुंडली भाग्य से पहले वह मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, तुम्हारी पाखी और ड्रीम गर्ल जैसे कई धारावाहिकों में दिख चुकी हैं, लेकिन कुंडली भाग्य में प्रीता के रोल में लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। आज श्रद्धा आर्या का नाम टीवी की सबसे महंगी अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हैं। श्रद्धा पाठशाला और निशब्द जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More