Home » करिश्मा तन्ना ने बॉयफ्रेंड वरुण से कर ली है सगाई

करिश्मा तन्ना ने बॉयफ्रेंड वरुण से कर ली है सगाई

by Bhupendra Sahu

बॉलवुड हो या टीवी इंडस्ट्री, इस समय हर जगह शादी का सीजन चल रहा है. जहां एक तरफ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सामने आ रही हैं वहीं अब टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की सगाई की खबरें सामने आई हैं. रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा ने सगाई कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा तन्ना कई महीनों से वरुण को डेट कर रही हैं और जल्द ही सेटल होने वाली हैं. वरुण एक रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं और आज दोनों ने सगाई कर ली है. वरुण ने सोशल मीडिया पर जहां करिश्मा के साथ कोजी फोटो शेयर की है. वहीं करिश्मा ने एक केक की फोटो शेयर की है जिस पर कॉन्ग्रैचुलेशन लिखा हुआ है. ये फोटो करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.

रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा और वरुण की सगाई में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए हैं. करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन दोस्त सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी. दोनों तभी से साथ में हैं. लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. साथ में समय बिताने से लेकर छुट्टियां साथ में बिताने जाते हैं दोनों. ये कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं. वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
वरुण का बर्थडे सेलिब्रेट किया था करिश्मा तन्ना ने इस साल अगस्त में बॉयफ्रेंड वरुण के लिए बर्थडे पार्टी होस्ट की थी. इस बर्थडे पार्टी में सारे खास दोस्त शामिल हुए थे.

कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना के पर्ल वी पुरी को डेट करने की खबरें सामने आईं थीं. दोनों का कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया था मगर दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा आखिरी बार फिल्म सूरज पे मंगल भारी में नजर आईं थीं. उन्होंने फिल्म में स्पेशल डांस नंबर बसंती किया था. जिसके लिए उनकी काफी तारीफ की गई थी. करिश्मा कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं. उन्होंने नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी 10 में हिस्सा लिया है. खतरों के खिलाड़ी 10 की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की थी.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More