Home » हिंडाल्को का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 3,417 करोड़ रुपये

हिंडाल्को का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 3,417 करोड़ रुपये

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 3,417 करोड़ रुपये हो गए हैं। कंपनी ने बताया कि नोवेलिस और भारतीय कारोबार के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते तिमाही नतीजे शानदार रहे।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसने 387 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।
कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर 2021 में परिचालन से उसकी एकीकृत आय बढ़कर 47,665 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 31,237 करोड़ रुपये थी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More