Home » कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए निकाली विशाल बाइक रैली … भिलाई होटल से सिविक सेंटर तक 2000 लोग बाइक रैली में हुए शामिल

कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए निकाली विशाल बाइक रैली … भिलाई होटल से सिविक सेंटर तक 2000 लोग बाइक रैली में हुए शामिल

by Bhupendra Sahu

भिलाई। आज छठ पर्व के अवसर पर प्रदेश के यशष्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई आने वाले है। इस महापर्व और सीएम के भिलाई आगम को बेहद खास बनाने के लिए भिलाई नगर  विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। विशाला बाइक रैली कांग्रेस सदस्यता अभियान को और मजबूत करने और कांग्रेस प्रवेश कराने के लिए निकाली गई।

भिलाई होटल से सिविक सेंटर तक करीब 2 हजार से अधिक लोग बाइक रैली निकाल कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के लिए नई आगाज की शुरूआत की गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशष्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ नीत नए आयाम को छू रहा है। किसानों से  लेकर गरीब मजदूर के हित और विकास के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही है। सब को राशन, रोजगार और शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं और नीति रिती से प्रदेश की जनता और भिलाईवासी भी बेहतर प्रभावित है। ऐसे में सैंकड़ों लोग है जो सीएम के सानिध्य में कांग्रेस प्रवेश कर प्रदेश के विकास में सहयोगी और साक्षी बनाना चाहते है। इसके लिए आज विशाल बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में 2 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। जिन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने के साथ ही प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता देने के लिए तैयार है। सिविक सेंटर में रैली का समापन किया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More