Home » सलमान खान के शो बिग बॉस 15 से बाहर हुईं मीशा अय्यर

सलमान खान के शो बिग बॉस 15 से बाहर हुईं मीशा अय्यर

by Bhupendra Sahu

हाल में बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन खत्म हुआ और इसका खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। बिग बॉस 15 का सफर टीवी पर शुरू हो चुका है। इस शो को अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बाकी सीजन की तरह इस सीजन में भी जबरदस्त धमाल देखने को मिला है। अब जानकारी सामने आ रही है कि मॉडल और अभिनेत्री मीशा अय्यर सलमान के शो बिग बॉस 15 से बाहर हो चुकी हैं। मीशा शो बिग बॉस 15 बाहर हो गई हैं। अभिनेत्री मीशा को ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल, उमर रियाज और निशांत भट के साथ नॉमिनेट किया गया था। सलमान ने यह भी बताया कि इस हफ्ते घरवालों को डबल एलिमिनेशन का सामना करना पड़ेगा। पहला एलिमिनेशन मीशा के रूप में सामने आया है। नॉमिनेटेड प्रतिभागियों में से शो का दूसरा एलिमिनेशन आज रात के एपिसोड में होने वाला है।

ऐसी चर्चा है कि मीशा के बाद ईशान सहगल बिग बॉस 15 से बाहर हो सकते हैं। मीशा कई रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने विकास गुप्ता के शो ऐस ऑफ स्पेस में भी भाग लिया था। इस शो में उनके साथ प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्प्लिट्सविला के 12वें सीजन में भी हिस्सा लिया है। इस शो का खिताब मीशा ने अपने नाम किया था।

बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। घर के मालिक को बिग बॉस के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है। बिग बॉस की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया थ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More