Home » सांस्कृतिक आयोजन मनोरंजन मात्र नहीं सीखने की राह है : ताम्रध्वज साहू

सांस्कृतिक आयोजन मनोरंजन मात्र नहीं सीखने की राह है : ताम्रध्वज साहू

by Bhupendra Sahu

उतई। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने डुन्डेरा मे सुवा नृत्य एवं छत्तीसगढ़ी लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सुवा नृत्य आयोजन का उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी को यह संदेश देना है कि हमने सदियों से लोकप्रिय छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्परा को सहेज कर रखा है और हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस परम्परा को जीवित रखने की जिम्मेदारी बखूबी निभाएगी. उन्होंने शासन की योजनाओं में एक और कड़ी जोडऩे के प्रयास के संबंध में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा राजीव मितान क्लब का गठन करना है जिसमें ग्राम के युवाओं को जोडऩा है.

क्लब को हर तीन महीने में 25 हजार रुपये के हिसाब से चार किस्तों में प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. इस राशि से ग्राम में पारंपरिक खेल ,संस्कृति सहित अन्य गतिविधियों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की परंपरा साथ-साथ अपने आने वाली पीढ़ी को गांव की सभ्यता व धर्म से जुड़ी पूरी जानकारी हमको स्वयं आगे बढ़ कर देना होगा, तभी हम छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक स्वरूप का दर्शन आने वाली पीढ़ी को करा पाएंगे.

कार्यक्रम के आयोजक तरुण बंजारे ने स्वागत भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ की गौरावशाली परम्परा को जीवंत रखने लोककला का आयोजन किया गया है. मंत्री द्वारा ग्राम में कराये गए विकास कार्यों के लिए आभार माना व डुन्डेरा में सुसज्जित स्कूल भवन बनाने की मांग की।आयोजन समिति द्वारा मंत्री को छत्तीसगढ़ के चिन्हारी बैलगाड़ी स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम में गांव के विकास में विशिष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभाओ का भी सम्मान किया गया,जिसमे वृक्षारोपण व स्वच्छता के क्षेत्र में सुभाष युवा मंडल के तत्कालीन प्रमुख गौकरण साहू,खेलकूद व पर्यावरण के क्षेत्र में इन्डियन आर्मी ग्रुप डुन्डेरा,पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेश बंजारे,सुरेन्द्र साहू एवँ लोककला व संस्कृति के क्षेत्र में बिसेलाल साहू,मोहन मंडले का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित खिलेन्द्र यादव एवँ धनेश मानिकपुरी व संतोष बंजारे ने किया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य लोमन सोनी,संजय साहू,रोहित धनकर,केशव महिपाल,ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,विजय साहू,फनेश साहू,मनीष खिलाड़ी,लुमेश गायकवाड़,दिनेश बंजारे,पप्पू निर्मलकर,झलक साहू,पन्ना सोनी,उमेश देवांगन,ठाकुर राम,तोषण कुर्रे,सत्यप्रकाश बंजारे,तेजराम साहू,सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More