Home » कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ की फोटो पर दिल बनाकर जताया प्यार

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ की फोटो पर दिल बनाकर जताया प्यार

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी या प्राइवेट आउटिंग करते साथ में दिख जाते हैं. हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाहÓ में भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया और अब एक बार फिर कियारा की एक हरकत ने फैंस के बीच इन दोनों के बीच की लव खिचड़ी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्ट्राग्राम पर एक पिक्चर शेयर की थी. ब्लैक टीशर्ट में सिद्धार्थ काफी अच्छे लग रहे थे. कैप्शन के लिए सिद्धार्थ ने रॉय टी. बेनेट के कोट का इस्तेमाल किया. ऐसे में उनके फैंस ने भी तरह तरह के कमेंट्स से अपने पसंदीदा एक्टर की जमकर तारीफ की लेकिन ये तस्वीर खास तब बन गई जब उनकी रुमर्ड लेडी लव कियारा आडवाणी ने एक आई हार्ट इमोटिकॉन भेज कर अपने दिल की बात कही. फिर क्या फैंस ने भी उनके इस कमेंट्स पर रिएक्शन देने शुरू किए.

लोगों का कहना है भले ये दोनों अपने रिश्ते की बात कितने भी छुपाएं लेकिन कहीं कहनी उनके ऐसे रिएक्शन इजहार कर ही देते हैं कि दोनों के बीच कुछ न कुछ जरूर पक रह है. हाल ही में शेरशाह के प्रमोशन के दौरान जब उनसे एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ के साथ अफेयर के खबर पर जानना चाहा तो एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को अपना खास दोस्त बताया था. साथ ही उन्होंने कहा था वो सिद्धार्थ के डेडिकेशन उनके काम को काफी पसंद करती हैं. उन्हें सिद्धार्थ के साथ समय बिताना पसंद है. फिर चाहे लोग इसे कुछ भी नाम क्यों न दे.

बात करें कियारा की आने वाली फिल्मों की तो उनके पास एक बेहतरीन लाइनअप है. कियारा जल्द ही वरुण धवन के साथ ‘जुग जुग जीयोÓ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 2 में नजर आने वाली हैं. वहीं कियारा के जन्मदिन पर राम चरण के साथ उनकी पैन इंडिया फिल्म ‘आरसी15Ó की घोषणा की गई थी. सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ने हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ ‘मिशन मजनूÓ की शूटिंग खत्म की है. इसके अलावा सिड इंद्र कुमार की लाइफ कॉमेडी ‘थैंक गॉड की भी शूटिंग कर रहे हैं. जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगे.फिल्म बड़े पर्दे पर 2022 की ओपनिंग के लिए तैयार है.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More