Home » अभिनेत्री गौहर खान का आगामी सॉन्ग तोहमत 12 नवंबर को होगा रिलीज

अभिनेत्री गौहर खान का आगामी सॉन्ग तोहमत 12 नवंबर को होगा रिलीज

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की हॉट ऐंड सेक्सी अभिनेत्री गौहर खान जोकि अपनी खूबसूरती और कातिल अदाओं के लिए जानी जाती हैं उनका आगामी सॉन्ग तोहमत की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। सॉन्ग तोहमत 12 नवंबर 2021 को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी स्वयं अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर साझा कर दी। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुआ लिखा कि, ओएमजी तोहमत की रिलीज डेट तय कर दी गई है आप सबको इस सॉन्ग को देखते हुए मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती। शिप्रा गोयल की सुंदर आवाज, निर्माण के द्वारा दिल को दुखाने वाली लिरिक्स और वीटूगेदरप्रोस द्वारा सॉन्ग को शानदार तरह से शूट किया गया है। यह सॉन्ग 12 नवंबर 2021 को रिलीज हो रहा है।

साझा किए गए पोस्टर में गौहर ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई जिसमे वे शराब की बोतल को पीते हुए नजर आ रही हैं। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक सेड सॉन्ग होने वाला है। लगता हैं कि इस सॉन्ग में गौहर का दिल टूटते हुए नजर आयेगा। गौहर के फैंस भी इस सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित हैं कुछ फैंस ने पोस्टर की तारीफ करते हुए अभिनेत्री की पोस्ट पर अच्छे कमेंट्स भी किए हैं। अब देखना होगा कि यह सॉन्ग दर्शकों को कितना लुभा पाता है। वर्कफ्रंट की बात करे तो गौहर आखिरी बार फिल्म 14 फेरे और वेब सीरीज तांडव में नजर आई थीं। वे कई बड़े बजेट्स की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More