Home » हॉकी चैंपियनशिप में 28 हॉकी अकादमी की टीमें कर रही भागीदारी

हॉकी चैंपियनशिप में 28 हॉकी अकादमी की टीमें कर रही भागीदारी

by Bhupendra Sahu

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से 27 अक्टूबर तक खेली जाने वाली प्रथम जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 में देश की शीर्ष 28 हॉकी अकादमियों की टीमें भागीदारी कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रथम जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 का आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 27 अक्टूबर तक यहाँ मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। चैंपियनशिप के मुकाबले स्टेडियम के नवीन एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर खेले जाएंगे। इसमें 28 हॉकी अकादमियों की टीमें भागीदारी कर रही है।

इस चैंपियनशिप का शुभारंभ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को सुबह 11:00 बजे मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। खेल विभाग हॉकी इंडिया के सहयोग से यह चैंपियनशिप पहली बार आयोजित कर रहा है। इसके आयोजन को लेकर आज टीम मैनेजर और विभागीय अधिकारियों की एक बैठक तात्या टोपे स्टेडियम के मेजर ध्यानचंद हाल में संपन्न हुई। बैठक मेें संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुक टीमों का स्वागत किया।
गुप्ता ने बताया कि विभाग ने इस चैंपियनशिप की सभी तैयारियां कर ली है। प्रत्येक टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 20 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोनाकाल को देखते हुए सभी प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। चैंपियनशिप लीग मुकाबलों के आधार पर खेली जाएगी। प्रतिदिन 6 मुकाबले खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में भागीदारी कर रही 28 टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। पहले चार पूल में तीन-तीन टीमों को रखा गया है। अगले चार पूल में चार-चार टीमों को रखा गया है। अपने पूल की शीर्ष टीम चर्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। चैंपियनशिप में 36 लीग मुकाबलों सहित कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। चैंपियनशिप का फाइनल और तीसरे स्थान का मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More