अल अमीरात । क्रिस ग्रीव्स की 28 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी और ब्रेडले व्हील (24 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से स्कॉटलैंड ने बंगलादेश के खिलाफ टी-20 विश्व कप में रविवार को ग्रुप बी में छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर बंगलादेश को सात विकेट पर 134 रन पर रोककर सनसनीखेज जीत हासिल की। क्रिस ग्रीव्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।