Home » युवा कुमार ने जीता ईस्ट जोन लेग मोटरस्पोर्ट्स खिताब

युवा कुमार ने जीता ईस्ट जोन लेग मोटरस्पोर्ट्स खिताब

by Bhupendra Sahu

कोलकाता । हीरो मोटोस्पोर्ट्स के अनुभवी अंतरराष्ट्रीय बाइक राइडर युवा कुमार राष्ट्रीय रैली स्प्रिंट चैंपियनशिप में ईस्ट जोन मोटरस्पोर्ट्स का तीसरा राउंड जीतने के बाद उन्हें सबसे तेज राइडर के रूप के खिताब से नवाजा गया। उनके अलावा स्थानीय राइडर बार्नो बर्मन चैंपियनशिप में चार मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले एकमात्र अन्य राइडर बने। 18 साल के लंबे अंतराल के बाद कोलकाता लौटने वाली इस दोपहिया रैली में हीरो राइडर ने यहां से लगभग 160 किमी दूर बर्धमान जिले के जंगलों में मिश्रित-टरमैक और मुर्रम गंदगी वाले इलाके तक की दूरी तीन मिनट 42.7 सेकेंड के समय में पूरी की। हीरो मोटोकॉर्प द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में 72 प्रविष्टियां आईं और इसे रीच होम सेफ, बीएमसी और रेस डायनेमिक्स द्वारा समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं बंगाल मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने बारिश के बावजूद मंच स्थापित करने का सराहनीय काम किया।

उनके हीरो टीम के साथी सत्यराज अरुमुगम ने भी ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया, लेकिन यह स्थानीय राइडर ही थे, जिन्होंने प्रतिस्पर्धी समय के साथ मोटरस्पोर्ट्स बिरादरी को रोमांचित किया। उल्लेखनीय है कि हीरो राइडर बार्नो बर्मन पहले से ही दक्षिण क्षेत्र से फाइनल के लिए चलीफाई कर चुके है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
अन्य स्थानीय राइडर्स ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें पुराने टाइमर विशाल दास ने जयंत दत्त और सुमंत्रा आइच के साथ अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता। बुलेट श्रेणी के विजेता असम के हंसराज सैकी ने भी फीचर इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने ग्रुप डी में 260सीसी श्रेणी में चार मिनट 16.8 सेकेंड का समय लेकर शीर्ष पर चलीफाई किया। वहीं उदय गांगुली और अनूप मंजप्पा का समय भी बेहतर रहा। उल्लेखनीय है कि साउथ जोन राउंड की दौड़ अगस्त में आयोजित की गई थी, जबकि नॉर्थ और वेस्ट जोन में अभी दो और इवेंट्स होने हैं, जो छह से सात नवंबर तक गोवा में होंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More