Home » वृद्धाश्रम में एंबुलेंस सेवा देगा इनरव्हील, बच्चों को बांटे बैग… इनरव्हील क्लब की अधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम संपन्न

वृद्धाश्रम में एंबुलेंस सेवा देगा इनरव्हील, बच्चों को बांटे बैग… इनरव्हील क्लब की अधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम संपन्न

by Bhupendra Sahu

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट 326 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनीषा श्रीवास्तव की अधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम दुर्ग व भिलाई के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। क्लब की संपादक निधि देशलहरा ने बताया कि शुरुआत वृद्ध आश्रम पुलगांव दुर्ग से की गई। जहां मुख्य अतिथि मनीषा श्रीवास्तव व डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मंजूषा वैशम्पायन ने दैनिक उपयोग का सामान कपड़े व नाश्ता बुजुर्गों को भेंट किया। मनीषा ने वृद्ध आश्रम में सभी से व्यक्तिगत रूप से मिली,उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का क्लब द्वारा निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब द्वारा न्यूनतम दर पर एंबुलेंस सेवा यहां दी जायेगी।

इसके उपरांत आयोजन स्थल एक होटल में क्लब एसेंबली की गई जहां पीडीसी जागृति दोषी,पीडीसी चित्रा बहादुर व डिस्ट्रिक्ट ईएसओ रसिका बहादुर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। दीप प्रज्वलन के उपरांत अध्यक्ष भावना जोतवानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया व क्लब के 35 साल के स्वर्णिम इतिहास के बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया।
2021-22 में क्लब के द्वारा किए गए सितंबर माह तक के कार्यों का विवरण क्लब की सचिव निमिषा सिंह ने प्रोजेक्टर द्वारा प्रस्तुत किया। मनीषा ने सभी इंटरप्रिनर का सम्मान किया व क्लब की इस वर्ष की थीम ‘शीरोस’ का अर्थ समझाते हुए महिलाओं को सशक्त बनने और नारी शक्ति के उत्थान पर जोर दिया।
इस अवसर पर कई नए सदस्य बने। मंच का संचालन कोषाध्यक्ष दीपाली कोठारी ने किया। क्लब की पत्रिका का विमोचन संपादक निधि देशलहरा ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन से कराया। इस दौरान आईपीपी अदिति बहादुर , आईएसओ मीनल जैन व सहसचिव रश्मि जैन ने भी अपनी उपस्थिति प्रदान की। अंत में उपाध्यक्ष पारुल जयसवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत सभी सदस्य नेहरू नगर भिलाई स्थित गुरुद्वारे गए जहां क्लब द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाया जाता है। क्लब की सदस्य व शिक्षिका निरुपमा बिस्सा यहां बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है। क्लब द्वारा भेंट स्वरूप बैग व अन्य सामान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की उपस्थिति में बच्चों को दिया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More