Home » 550 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म

550 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म

by Bhupendra Sahu

दीपिका पादुकोण ने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब वह हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने जा रही हैं। दीपिका ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो दीपिका की यह फिल्म 550 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म करीब 550 करोड़ रुपये की लागत में बनेगी। उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है और इससे वह बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हैं। ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज के बाद वह अपनी अगली हॉलीवुड क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में काम करने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म जाने-माने प्रोडक्शन हाउस एसटीएक्स फिल्म्स और टेंपल हिल प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।

एक सूत्र ने कहा, टीम एक आकर्षक क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी बनाना चाहती है। मेकर्स न्यूयॉर्क और भारत के कुछ हिस्सों में नए स्थानों पर शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। दीपिका इस प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए पश्चिम के कुछ शीर्ष अभिनेताओं के साथ बातचीत कर रही हैं। सूत्र ने बताया कि फिल्म के बाकी कलाकारों, निर्देशक और शूटिंग की समय-सीमा का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा।
दीपिका 2017 में आई फिल्म ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं।
फिल्म में उनके साथ विन डीजल, रूबी रोज, डोनी येन, निना डोबरेव और टोनी जा जैसे कलाकार शामिल थे। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म दुनियाभर में तो सफल रही, लेकिन देश में इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। अब देखना है कि दीपिका की इस फिल्म को देश में कैसी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।
फिल्म 83 में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की प प्रतिशती रोमा देव की भूमिका में नजर आएंगी। उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका मधु मंटेना की फिल्म महाभारत में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। वह शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न की हिन्दी रीमेक में भी अभिनय करती दिखेंगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More