Home » वन मंत्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत में तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन…

वन मंत्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत में तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन…

by Bhupendra Sahu

रायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ 43 लाख 89 हजार रूपए की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में 74 लाख 95 हजार रूपए के डॉ भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन तथा 18 लाख 94 हजार रूपए के बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य और भूमिपूजन वाले कार्यो में 50 लाख के आरसीसी नाली, सीसी रोड, सामुदायकि भवन निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत पिपरिया के 19 हितग्र्राहियों को राशन कार्ड भी वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद 36 वायदे में से अब तक 26 बडे़-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है।

उन्होंने ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ के बारें में जानकारी दी। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक इस योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों के कल्याण और उन्हें विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए यह योजना ऐसे मजदूरों के लिए संजीवनी साबित होगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कंुभकार, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया  शत्रुहन साहू, नीलकण्ठ चन्द्रवंशी,  कलिम खान,  गनपत गुप्ता, होरी राम साहू, सभापति  रविन्द्र देवांगन आदि उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More