बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री में ‘इनसाइडर्सÓ ने उन्हें कभी तवज्जो नहीं दी और वह उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करती हैं। तापसी ने साल की शुरूआत में अपना प्रोडक्शन बैनर ‘आउटसाइडर्स फिल्म्सÓ लॉन्च किया था। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ‘इनसाइडर्स- आउटसाइडर्स बहसÓ छिड़ गई थी। एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने के कारण कोई एक्टर-आर्टिस्ट किसी भी तरह से इंसाइडर से कम होता है।
तापसी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, मैंने कभी भी आउटसाइडर को इनसाइडर से कम नहीं देखा है। इंडस्ट्री में इंसाइडर या आउटसाइडर होने से सक्सेस की गारंटी नहीं है। मेरी ऑडियंस मुझे सक्सेसफुल बनाएगी। अब तक, मेरी फिल्में, जो भी काम करती हैं, ऑडियंस की वजह से हैं, और इसलिए नहीं कि सो-कॉल्ड इनसाइडर ने इसे एप्प्रूवल दिया है। नहीं, उन्होंने नहीं दिया और वह अभी भी नहीं देते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं भी उनसे इसकी उम्मीद करती हूं, क्योंकि मैं यहां अपने की वजह से पहुंची हूं। ऑडियंस ने जाकर मेरी फिल्मों के टिकट खरीदे और उसे हिट बना दिया।
जब लगेगा तब ‘ग्रेसफुल एक्जिटÓ ले लूंगी
आगे बात करते हुए कहती हैं कि, रियल में इनसाइडर बनने की आवश्यकता महसूस नहीं करती हैं, यही वजह है कि मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘आउटसाइडर्स फिल्म्सÓ रखा, क्योंकि वह इस शब्द के आसपास के नेगेटिव मीनिंग्स को दूर करना चाहती हैं। तापसी ने यह भी कहा कि वह तब तक काम करना चाहेंगी जब तक ऑडियंस साथ रहेगी, और अगर मुझे लगेगा कि उन्होने मेरी फिल्मों का स्वागत करना बंद कर दिया है, तो मैं ‘ग्रेसफुल एक्जिटÓ ले लूंगी।
तापसी ने हाल ही में लॉन्च किए अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म ‘ब्लरÓ प्रोड्यूस की है। उनकी आखिरी फिल्म नेटफ्लिक्स की हसीन दिलरुबा थी, और अब फिल्म ‘एनाबेले सेतुपतिÓ में दिखाई देंगी।
००
previous post