Home » पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड टीकाकरण… अबतक दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड टीकाकरण… अबतक दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक के दो करोड़ से ज्यादा लोगों को 1 दिन में टीका लगाया जा चुका है। अभी भी टीकाकरण का काम लगातार जारी है। माना जा रहा है कि आज एक नया कीर्तिमान स्थापित हो सकता है। इसी के साथ दुनिया में कोरोना वायरस टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत कर रही है।

सरकार की ओर से कहा गया कि 9 घंटे में 2 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि #VaccineSeva को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है।

शाबास भारत.. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2,00,00,000 का आंकड़ा पार! यह आंकड़ा पीएम नरेंद्र मोदी के तहत न्यू इंडिया का प्रतिबिंब है। भारत ने दूरदर्शी और मेहनती नेतृत्व के साथ सफलतापूर्वक COVID से लड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। टीकाकरण कराने वालों और इस अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More