Home » फिर बढ़े रसोई गैस के दाम… जानिए अब कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर…

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम… जानिए अब कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर…

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक बार फिर से लोगों को महंगाई का झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस की कीमत 872.50 रुपये से बढ़कर 897.50 रुपये हो गई। वहीं 5 लीटर के सिलेंडर पर भी 9 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद इसकी कीमत 321 रुपये से बढ़कर 330 रुपये हो गई है। बात दिल्ली की करें तो 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 859.50 रुपए हो गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें सोमवार की रात से लागू हो गई है।

19 किलो के कमर से सिलेंडर के दाम 68 रुपये बढ़ाए गए हैं जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1618 रुपए हो गए हैं। आपको बता दें कि लगातार पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल के दिनों में देखें तो एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है जिसकी वजह से लोगों पर महंगाई का मार पड़ रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More