Home » शेयर मार्केट LIVE : बाजार में चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 47900 के लेवल पर पहुंचा, रिलायंस और TCS के शेयरप 2-2%नीचे

BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 192 लाख करोड़ रुपए हुआ

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में दोपहर बाद भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। BSE सेंसेक्स 535 अंक नीचे 47,901.92 पर ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स में TCS, रिलायंस, HCL टेक, HDFC और बजाज के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें रिलायंस का शेयर 2.75% की गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक है। चौतरफा गिरावट के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 192.08 लाख करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि इंडेक्स ने शुरुआती कारोबार में 48,616.66 को भी छुआ।

BSE पर 48% शेयरों में गिरावट

BSE पर 3,149 कंपनियों के शेयरों में कारोबार कर हो रहा है। इसमें से 1,523 के शेयरों में गिरावट है। यानी एक्सचेंज पर 48% शेयरों में गिरावट है। वहीं, 34 कंपनियों के शेयर एक साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 152 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा। सुबह सेंसेक्स 179 अंक ऊपर 48,616 पर खुला।

निफ्टी 14,200 लेवल के पार

दूसरी ओर NSE पर निफ्टी इंडेक्स 81 अंक नीचे 14,118.00 पर कारोबार कर रहा है। इसमें ITC, बजाज फाइनेंस और रिलायंस के शेयर 2-2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा बजाज फिनसर्व और बीपीसीएल के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं, पावर ग्रिड और गेल के शेयर 3-3% से ज्यादा की तेजी है। इसके अलावा ONGC और भारती एयरटेल के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त है।

बाजार में गिरावट के बड़ी वजह

केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश से पहले नर्वस हैं। क्योंकि ज्यादातर मार्केट एनलिस्ट मान रहे हैं कि कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।
एशियाई बाजार में बुधवार को सुस्ती रही। इसमें जापान का निक्केई इंडेक्स गिरावट के साथ, चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजार सपाट बंद हुए हैं।
निवेशक बाजार के प्रमुख शेयरों को बेच रहे हैं। इसमें रिलायंस, टीसीएस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट है।
एशियाई बाजारों में रिकवरी

आज एशियाई बाजारों शुरुआती गिरावट के बाद हल्की रिकवरी दर्ज की गई। इसमें हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 58 अंकों की बढ़त के साथ 27,708 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 22 अंक ऊपर 3,550 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर जापान का निक्केई इंडेक्स 109 अंक नीचे 27,049 पर बंद हुआ है।

मंगलवार को मार्केट न्यू हाई पर बंद

कल सेंसेक्स 48,437.78 और निफ्टी 14,199.50 पर बंद हुए थे। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। निफ्टी में एक्सिस बैंक का शेयर 6.32% ऊपर 664.15रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जबकि ONGC का शेयर 1.96% बंद हुआ था। वहीं, BSE पर 55% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। बाजार में रिकॉर्ड तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 192.87 लाख करोड़ रुपए पार हो गया।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More