Home » कलेक्ट्रेट कार्यालय में युक्तधारा पोर्टल के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुई सम्पन्न

कलेक्ट्रेट कार्यालय में युक्तधारा पोर्टल के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुई सम्पन्न

by Bhupendra Sahu

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय युक्तधारा पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी RES तकनीकी सहायक और विभागीय तकनीकी अमले ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों की संतृप्ति को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना था।

युक्तधारा पोर्टल, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय और इसरो ने संयुक्त रूप से विकसित किया है, एक अत्याधुनिक भू-स्थानिक योजना पोर्टल है। इसका इस्तेमाल मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं में सटीक योजना निर्माण के लिए किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यह पोर्टल ग्राम पंचायत स्तर पर Geographic Information System (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित योजनाएं तैयार करने में सक्षम है, जिससे विकास कार्यों का वैज्ञानिक और पारदर्शी चयन संभव हो सकेगा। मनरेगा के अनुमेय कार्यों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिसमें भू-स्थानिक विश्लेषित कार्य (GAW ) और गैर भू-स्थानिक विश्लेषित कार्य ( Non&GAW) शामिल हैं। युक्तधारा पोर्टल रिमोट सेंसिंग और भू-स्थानिक डेटा की मदद से इन कार्यों की पहचान कर स्वचालित सुझाव देता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More