नई दिल्ली भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक खास पहल की है। आगामी 25 अक्तूबर से ‘भारत गौरव एक्सप्रेस’ चलाई जाएगी, जिसके माध्यम से यात्री चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कर सकेंगे।
नौ दिन, एक यात्रा
यह यात्रा 9 दिन की होगी। ट्रेन अमृतसर से रवाना होगी और इसमें जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी से यात्री सवार हो सकेंगे।