Home » खत्म हुआ इंतजार! भारत में टेस्ला मॉडल-वाई की कीमत 60 लाख से शुरू, जानें बिना लोन के कैसे खरीद सकते हैं आप

खत्म हुआ इंतजार! भारत में टेस्ला मॉडल-वाई की कीमत 60 लाख से शुरू, जानें बिना लोन के कैसे खरीद सकते हैं आप

by Bhupendra Sahu

मुंबई । इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में क्रांति लाने वाली एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है, जहां ग्राहक टेस्ला की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार ‘मॉडल-ङ्घÓ की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।
टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत मॉडल-ङ्घ से की है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये रखी गई है। कई लोगों के लिए टेस्ला एक ड्रीम कार है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत एक बड़ी बाधा बनी हुई है।
कितनी है कीमत और क्या हैं वेरिएंट्स?
टेस्ला मॉडल-ङ्घ को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है:
रियर-व्हील ड्राइव (क्रङ्खष्ठ): इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख है। यह टेस्ला की दुनिया में एंट्री के लिए एक अच्छा विकल्प है।
ऑल-व्हील ड्राइव (्रङ्खष्ठ): इसकी एक्स-शोरूम कीमत 66.89 लाख है। यह बेहतर परफॉर्मेंस और हर मौसम में चलने की बेहतर क्षमता प्रदान करता है।
हालांकि, इन मॉडल्स में टेस्ला की सिग्नेचर तकनीक और शानदार ड्राइविंग अनुभव मिलता है, लेकिन इनमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें और फोन कनेक्टिविटी जैसी कुछ जरूरी सुविधाओं की कमी है, जो इस प्राइस सेगमेंट की कारों में आमतौर पर मिलती हैं।
स्ढ्ढक्क के जरिए कैसे पूरा करें टेस्ला का सपना?
अगर आप भी टेस्ला खरीदने का सपना देखते हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (स्ढ्ढक्क) के जरिए आप कुछ सालों में यह सपना पूरा कर सकते हैं। स्ढ्ढक्क म्यूचुअल फंड में निवेश का एक अनुशासित तरीका है, जो औसतन 10 से 12 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। आइए जानते हैं कि आपको कितने निवेश की जरूरत होगी (7त्न महंगाई दर और 12त्न स्ढ्ढक्क रिटर्न के अनुमान पर आधारित):
5 साल में टेस्ला खरीदने का प्लान:
लक्ष्य राशि: 5 साल बाद महंगाई को मिलाकर मॉडल-ङ्घ की कीमत लगभग 95 लाख रुपए हो सकती है।
मासिक स्ढ्ढक्क: इस लक्ष्य को पाने के लिए आपको हर महीने करीब 1.17 लाख रुपए की स्ढ्ढक्क करनी होगी।
अगर आपके पास 10 लाख रुपए हैं: यदि आप शुरुआत में 10 लाख रुपए का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो आपकी मासिक स्ढ्ढक्क घटकर करीब 95,000 रुपए रह जाएगी।
10 साल में टेस्ला खरीदने का प्लान:
लक्ष्य राशि: 10 साल बाद कार की अनुमानित कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपए होगी।
मासिक स्ढ्ढक्क: इस बड़ी राशि के लिए आपको हर महीने सिर्फ 45,000 रुपए के आसपास निवेश करना होगा।
इस तरह, एक अनुशासित निवेश योजना के साथ आप कुछ सालों में अपनी ड्रीम कार टेस्ला के मालिक बन सकते हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More