Home » देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दिल्ली में नए वेरिएंट से पहली मौत, 60 साल की महिला ने तोड़ा दम

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दिल्ली में नए वेरिएंट से पहली मौत, 60 साल की महिला ने तोड़ा दम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी से उछाल देखा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही देश भर में 2 हजार से अधिक नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। इस बीच, दिल्ली में कोरोना के एक नए वेरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई है, जहां एक 60 वर्षीय महिला ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 56 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है, जिसमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाली महिला को पहले पेट में असहनीय दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें एक्यूट इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन था, जिसके चलते तुरंत लैप्रोटॉमी (पेट की सर्जरी) की गई। ऑपरेशन के बाद किए गए रूटीन टेस्ट में महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई। हैरानी की बात यह है कि मरीज में पहले कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।
केरल में भी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो अब 1147 तक पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह में यहां मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यहां ओमिक्रॉन छ्वहृ वेरिएंट रुस्न7 के मामले सामने आ रहे हैं। देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में हो रही इस वृद्धि के बीच, देश में चार नए वेरिएंट भी पाए गए हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (ङ्ख॥ह्र) ने इन्हें अभी तक चिंताजनक नहीं माना है और निगरानी में रखे गए वेरिएंट की श्रेणी में रखा है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More