Home » पंजाब सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, बोर्ड टॉपर्स को हवाई जहाज से कराएंगे ऐतिहासिक शहर की सैर

पंजाब सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, बोर्ड टॉपर्स को हवाई जहाज से कराएंगे ऐतिहासिक शहर की सैर

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए घोषणा की कि बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अब हवाई जहाज से वोकेशनल ट्रिप पर ले जाया जाएगा।
इस यात्रा के दौरान छात्रों को किसी ऐतिहासिक शहर का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। इस पूरी यात्रा का खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा मंत्री को इस दिशा में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए, यह देखते हुए कि अब सरकार के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है।
मान ने यह भी स्पष्ट किया कि इस यात्रा में न केवल राज्य स्तर के टॉपर शामिल होंगे, बल्कि जिला स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र भी सम्मिलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो दो विमान भी बुक किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले मानसून सत्र में सभी टॉपरों को पंजाब विधानसभा का दौरा करने का मौका मिलेगा।
भगवंत मान ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि केवल ब्लू, ग्रीन और रेड कार्ड जैसी योजनाओं से हालात नहीं सुधरेंगे, बल्कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से ही राज्य का भविष्य बदला जा सकता है।
मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से केवल शिक्षण का कार्य लिया जाएगा। आगामी जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी और इस संबंध में विभाग को पहले ही लिख दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम 95.60त्न रहा, जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 91त्न रहा। इस सम्मान समारोह में सभी टॉपर्स को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More