Home » गरियाबदं जिला में विकास की अपार संभावनाएं : कलेक्टर

गरियाबदं जिला में विकास की अपार संभावनाएं : कलेक्टर

by Bhupendra Sahu

गरियाबंद । राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत गरियाबंद जिले में नयेे कलेक्टर भगवान सिंह उइके को पदस्थ किया गया है। साथ ही निवर्तमान कलेक्टर दीपक अग्रवाल को नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री उइके ने आज कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात जिला अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही निवर्तमान कलेक्टर दीपक अग्रवाल को स्मृतिचिन्ह भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान नव नियुक्त कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य गरियाबंद जिला में विकास की अपार संभावनाएं है।

शासन के मंशानुसार लोगों के हित के लिए योजनाओं का निरंतरता के साथ क्रियान्वयन किया जायेगा। साथ ही जिलेवासियों को शासन स्तर पर संचालित योजनाओं से हर संभव प्रयास करते हुए लाभान्वित किया जायेगा। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान किये कार्य उपलब्धि एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी टीम की बदौलत लोकसभा निर्वाचन राजिम कुंभ कल्प मेला, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। साथ ही जिले में नवाचार कार्य करते हुए गौरव गरियाबंद अभियान, टी.बी. मुक्त अभियान, प्रयास कोचिंग, नवोदय कोचिंग, सुपोषण अभियान, सेल्फी विद ईपिक, पोषण निवेश जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर राज्य में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया गया।

उन्होंने जिले में ऐसी ही विकास कार्य संचालित होते रहने की संभावनाओं के साथ सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय,प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More