Home » बेमेतरा के ग्राम पंचायत जेवरी-पथर्रा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

बेमेतरा के ग्राम पंचायत जेवरी-पथर्रा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

by Bhupendra Sahu

बेमेतरा  बेमेतरा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव शांति और सुव्यवस्था के बीच संपन्न हो रहा है। इस क्रम में ग्राम पंचायत जेवरी और पथर्रा, जो संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं, में भी शांतिपूर्ण रूप से मतदान प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी और विशेष निगरानी दल के द्वारा पूरे मतदान प्रक्रिया की देखरेख की जा रही है।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। मतदान केंद्रों पर पानी, छाया, और बुजुर्गों तथा दिव्यांगों के लिए सहायता की भी उचित व्यवस्था की गई है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More