भोपाल । मध्य प्रदेश के भोपाल में दो दिन से चल रही इनकम टैक्स रेड के बीच एक बड़ी बरामदगी हुई है। भोपाल के एक जंगल में लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी में 15 करोड़ कैश और 55 किलो सोना बरामद किया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि कैश और सोने की इतनी बड़ी खेप रखने वाला ‘कुबेर’ है कौन।
बताया जा रहा है कि देर रात भोपाल से सटे मंडोरा गांव के पास जंगल में एक लावारिस इनोवा गाड़ी की सूचना मिली थी। रात करीब दो बचे जब पुलिस और आईटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कार में दो बैग मिले। तलाशी लेने पर दोनों बैग में सोना और कैश भरा मिला। बताया जा रहा है कि सोने का वजन करीब 55 किलो है। इनकम टैक्स विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है।