Home » न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका

by Bhupendra Sahu

नईदिल्लीर। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 63 रन से हराया।गॉल में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 275 रन के लक्ष्य को कीवी टीम हासिल नहीं कर सकी। श्रीलंका ने 2019 के बाद किसी टेस्ट में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है।इस जीत के बाद श्रीलंकाई टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में फायदा पहुंचा है। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में कामिंदु मेंडिस के शतक (114) की मदद से 305 रन बनाए।जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 340 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की। मेहमान टीम से टॉम लैथम ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 309 रन बनाए और जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य दिया।रचिन रविंद्र की पारी (92) के बावजूद चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 211 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका ने मौजूदा चक्र में अब तक कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और इतने ही मुकाबले हारे हैं।50.00 प्रतिशत अंको के साथ श्रीलंकाई टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है।कीवी टीम 42.85 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।पांचवें स्थान पर इंग्लैंड (42.19) है।
भारतीय टीम ने फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में कुल 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है। इस बीच 2 टेस्ट भारत हारा है और 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है।शीर्ष पर मौजूद भारत के अब 71.67 प्रतिशत अंक हैं।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मार्च 2024 में अपनी पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था और कंगारू टीम 62.50 प्रतिशत अंक के साथ अपना दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका 38.89 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर है। पाकिस्तान ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सिर्फ 2 टेस्ट जीते हैं और 5 में हार झेली है।शान मसूद की कप्तानी वाली ये टीम तालिका में 19.05 प्रतिशत अंक के साथ 8वें स्थान पर बरकरार है। पाकिस्तान से नीचे, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आखिरी नौवें स्थान पर बरकरार है।कैरेबियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1 मैच जीता है और 6 में हार झेली है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More