Home » मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मभूषण श्री एम.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मभूषण श्री एम.

by Bhupendra Sahu

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में पद्मभूषण श्री एम. (मुमताज अली खान) ने सौजन्य भेंट की। श्री एम. ने मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की सराहना की।

द सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक श्री एम. भारत भवन भोपाल में आज प्रारंभ हुए दो दिवसीय एकात्म पर्व में भागीदारी के लिए पधारे हैं। पद्मभूषण श्री एम. का आज शक्ति एवं अद्वैत वेदांत पर सारस्वत प्रबोधन भी हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के दौरान श्री एम. ने फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री एम. के आगमन पर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

पद्मभूषण से सम्मानित श्री एम. प्राचीन नाथ परम्परा के आध्यात्मिक आचार्य, समाज सुधारक, शिक्षाविद, लेखक एवं वैश्विक वक्ता हैं। अपने गुरु महेश्वरनाथ के साथ हिमाचल में दीर्घ काल तक भ्रमण के उपरांत गुरू की आज्ञा के अनुसार विभिन्न ग्रंथों की शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 2015-16 में “वॉक ऑफ होप’’ का नेतृत्व किया। कन्या कुमारी से कश्मीर तक यात्रा कर आध्यात्मिक साधकों के सानिध्य में रहे। उन्हें वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More