Home » रोहित शर्मा ने बनाया वल्र्ड रिकॉर्ड, आज तक कोई भी देश ऐसा काम नहीं कर पाया

रोहित शर्मा ने बनाया वल्र्ड रिकॉर्ड, आज तक कोई भी देश ऐसा काम नहीं कर पाया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 वल्र्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हरा करोड़ों दिलों पर अपना कब्जा किया। भारत ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 वल्र्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।
को 7 रनों से हरा करोड़ों दिलों पर अपना कब्जा किया। भारत ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 वल्र्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।
बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वल्र्ड कप 2007 की ट्रॉफी जीती थी। अब टीम इंडिया एख बार फिर से क्रिकेट में चैंपियन बनी है।
टी20 वल्र्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में कोई भी विरोधी टीम भारतीय टीम को हरा नहीं पाई। भारत ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हरा कर अस ट्राफी पर अपना कब्जा किया। टीम इंडिया ने टी20 वल्र्ड कप 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीते। भारत पहला ऐसा देश बन गया है, जिसे टी20 वल्र्ड कप के किसी एडिशन में बिना मैच गंवाए टी20 वल्र्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले ऐसा इतिहास रचने वाली कोई टीम नहीं है। वहीं अब ऐसा कीर्तिमान रच रोहित शर्मा की कप्तानी ऐताहासिक हो गई।
फाइनल मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बैटिंग में टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। 177 रनों के टारगेट का पीछा करते साउथ अफ्रीका की टीम मैदान में उतरी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार गेंदबाजी कर भारत को जीत की ओर धकेला। बैटिंग में विराट कोहली ने 76 रन और अक्षर पटेल ने 47 रनों की शानदार पारी खेली और लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More