Home » मां के नाम पेड़ लगाकर… ,ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

मां के नाम पेड़ लगाकर… ,ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ रविवार (30 जून) यानी आज फिर से शुरू हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 24 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें, 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा ‘आज वो दिन आ ही गया जिसका हम सभी फरवरी से इंतज़ार कर रहे थे। मैं ‘मन की बातÓ के माध्यम से एक बार फिर आपके बीच, अपने परिवारजनों के बीच आया हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे- ‘मांÓ। हम सबके जीवन में ‘मांÓ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन, और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- ‘एक पेड़ मां के नामÓ। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर, या उनके नाम पर, एक पेड़ जरूर लगाएं और मुझे ये देखकर बहुत खुशी है कि मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगामी ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही भारतीय दल से मिलने वाला हूं। आप भी अपने-अपने तरीके से भारतीय टीम को शुभकामनाएं संदेश भेजें। आपकी उम्मीदें रंग लाएंगी और हम खेल में भी लगातार आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ढेरों बधाई। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। मेरी सभी से फोन पर बात भी हुई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More