Home » मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करें संपन्न : कलेक्टर

मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करें संपन्न : कलेक्टर

by Bhupendra Sahu

राजनांदगांव । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षकों को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि 4 जून को मतगणना छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में की जाएगी। मतगणना अधिकारियों-कर्मचारियों को सुबह 7 बजे तक मतगणना स्थल के मतगणना टेबल में उपस्थित होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि मतगणना बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। कलेक्टर ने मतगणना अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ मतगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करें। जिससे कि किसी भी स्थिति में पुर्नगणना की स्थिति बिल्कुल भी निर्मित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो दायित्व दिया गया है उसे तत्परता के साथ पूरा करना है। उन्होंने मतगणना कार्य को शत प्रतिशत सही एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने गणना अधिकारियों को उनके कार्यों व दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतगणना केन्द्र एवं मतगणना कक्ष के आधारभूत संरचना एवं आदर्श बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतों की गणना विधानसभावार अलग-अलग कक्षों में की जाएगी। प्रत्येक कक्ष में गणना हेतु 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More