Home » जितना पानी बचेगा, उतना ही मिलेगा : कलेक्टर

जितना पानी बचेगा, उतना ही मिलेगा : कलेक्टर

by Bhupendra Sahu

धमतरी। जिले में लगातार गिरते हुए भू जल स्तर एवं भू जल से सम्बंधित विषयों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, केन्द्रीय जल बोर्ड द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में स्थानीय स्तर पर भूजल प्रबंधन के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पानी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जितना पानी हम बचाएंगे, उतना ही पानी हमें भविष्य में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनें, इसके लिए वे अधिक पानी वाली फसलों की बजाय कम पानी वाली फसलों को अधिक से अधिक लें। इनमें दलहन, तिलहन इत्यादि की फसलें शामिल हैं। कलेक्टर गांधी ने कहा कि इसके अलावा विभागीय अधिकारी जल संरचनाओं को बढ़ावा देने एक साथ कार्य करें, तभी इसका हल दिखेगा। उन्होंने कहा कि मानसून आने में अभी एक महीना बचा है, सभी जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना अभी से शुरू कर दें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More