Home » लोकसभा चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 35.47 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव : दोपहर 12 बजे तक 35.47 प्रतिशत मतदान

by Bhupendra Sahu

रायपुर । राज्य के तीन लोकसभा सीटों पर कुल पांच जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दूसरे चरण के चुनाव में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक कुल 35.47 प्रतिशत मतदान हो चुका है। प्रदेश में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। वोटर्स लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजाकर कर रहे हैं।

राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 30.53 प्रतिशत, कांकेर में 43 प्रतिशत और महासमुंद में 33.54 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

यहां देखें तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत-
कांकेर लोकसभा सीट
अंतागढ़ में- 36.30%
केशकाल में- 44.15%
गुंडारदेही में- 37.32%
डौंडीलोहारा में-39.14%
भानुप्रतापपुर में- 36.70%
संजारी बालोद में- 35.95%
सिहावा में- 43.35%

महासमुंद लोकसभा सीट
कुरूद में-31.33%
खल्लारी में- 35.34%
धमतरी में- 32.92%
बसना में- 37.15%
बिंद्रानवागढ़ में- 35.20%
राजिम में- 31.85%
सराईपाली में- 38.19%

राजनांदगांव लोकसभा सीट
कवर्धा में- 32.48%
खुज्जी में- 32.19%
खैरागढ़ में- 37.81%
डोंगरगढ़ में- 29.96%
डोंगरगांव में- 34.76%
पंडरिया में- 28.35%
मोहला-मानपुर में- 42%

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More