कवर्धा। हनुमान जन्मोत्सव पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा की जीत की कामना कर जनता से समर्थन व आशीर्वाद माँगा। उड़ियाखुर्द, कारेसरा, हथलेवा, गोछिया, बगदई, ढोरली, दरिगंवा, पटपर, ढोढमा नवापारा, बीजा बैरागी, मजगाँव और झाड़ूटोला में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों को नरेंद्र मोदी की योजनाओं और विष्णु देव सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देकर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर ढोढमा नवापारा में भावना बोहरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पवनपुत्र का समर्पण भाव समस्त रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। उनकी कृपा से भारत के प्रधानमंत्री विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी कृपा और आशीर्वाद हम सभी के साथ हैं और लोकसभा चुनाव में हनुमान जी और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हम जीत का परचम जरुर लहरायेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इस वर्ष रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देश में एक अलग ही उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है। इस उत्साह और आनंद की वजह अयोध्या में निर्मित राम लला के भव्य-नव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण है जिसके लिए नरेंद्र मोदी के साथ करोड़ों कार्यकर्ता, देशवासी और कारसेवक समर्पित रहे।