Home » आईपीएल : टूटा छक्कों का रिकॉर्ड

आईपीएल : टूटा छक्कों का रिकॉर्ड

by Bhupendra Sahu

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए मुकाबले में टूर्नामेंट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिला। अब तक इस सीजन में गेंदबाजों की जमकर धुनाई देखने को मिली है,

इसी वजह से 2 मैचों में टीम का स्कोर 250 प्लस भी देखने को मिला है। वहीं जीटी और पंजाब के बीच हुए मैच में टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार इतने कम मैचों 300 छक्कों के आंकड़े को पार कर लिया गया। गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में पारी के पहले ही ओवर में जैसे ही छक्का लगाया उसी के साथ आईपीएल के इस सीजन में छक्कों का तिहरा शतक पूरा हो गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More