Home » टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए बाबर आजम, कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए बाबर आजम, कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार (21 फरवरी) को टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने सबसे कम पारियों में 10 हजार टी20 रन बनाने का कीर्तिमान रचा. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा.
बाबर आजम ने बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावल जाल्मी की ओर से खेलते हुए इस आंकड़े को छुआ. कराची किंग्स के खिलाफ हुए इस मुकाबले में उन्होंने 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि इस मैच से पहले वह 10 हजार टी20 रन के आंकड़े से महज 6 रन ही दूर थे. अब बाबर के नाम टी20 क्रिकेट में 10,066 रन हो गए हैं.
बाबर आजम ने 271वीं पारी में 10 हजार टी20 रन पूरे किए. रनों के इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने में उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से 14 और भारतीय दिग्गज विराट कोहली से 28 पारियां कम खेलीं. गेल ने 285 पारियों में तो विराट ने 299 पारियों में 10 हजार टी20 रन का आंकड़ा पार किया था.
बाबर आजम ने साल 2012 से लेकर अब तक यानी 11 साल 82 दिनों में 281 टी20 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्हें 271 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला. यहां उन्होंने 43.95 की बल्लेबाजी औसत और 128.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान बाबर ने टी20 क्रिकेट में 10 शतक और 84 अर्धशतक जड़े.
टी20 क्रिकेट में बाबर से पहले 12 खिलाडिय़ों ने 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया है. बाबर इस लिस्ट में 13वें पायदान पर हैं. इस लिस्ट में पहला नंबर क्रिस गेल का है. क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 14,562 रन दर्ज हैं. यहां दूसरा स्थान शोएब मलिक का है, जो टी20 में 13,188 रन जड़ चुके हैं. विराट कोहली 11,994 रन के साथ छठे और रोहित शर्मा 11,156 रन के साथ आठवें पायदान पर हैं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More