Home » ब्राजील से 3 हजार टन उड़द का अतिरिक्त आयात, भाव गिरे

ब्राजील से 3 हजार टन उड़द का अतिरिक्त आयात, भाव गिरे

by Bhupendra Sahu

जयपुर । उड़द का आयात होने से उड़द मोगर एवं छिलका दाल में तेजी को ब्रेक लग गया है। जयपुर मंडी में दिवाली से पूर्व साबुत उड़द का भाव 108 रुपए प्रति किलो था, जो कि वर्तमान में घटकर 95 रुपए प्रति किलो के आसपास रह गया है। सियाराम ब्रोकर्स के कांति कुमार ने बताया कि उड़द मोगर 115 से 125 रुपए तथा उड़द छिलका दाल 118 रुपए प्रति किलो थोक में बेची जा रही है।

कांति कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ब्राजील से 3 हजार टन अतिरिक्त उड़द का आयात किया है। यह मात्रा पहले से इंपोर्ट की जा रही 20 हजार टन उड़द के अतिरिक्त है। आपको बता दें देश में उत्पादन में गिरावट आने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने बीते नवंबर माह के दौरान ब्राजील के किसानों और कारोबारियों से अरहर एवं उड़द ज्यादा उगाने का अनुरोध किया था। ताकि उत्पादन के स्रोतों का विस्तार हो सके। इस बीच ब्राजील से 3 हजार टन उड़द भारत पहुंच चुका है। इसके अतिरिक्त इंपोर्ट किए जाने वाला 20 हजार टन उड़द इस साल भारत पहुंच जाएगा।

इसके साथ ही सरकार ब्राजील से इंपोर्ट बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। भारत ने पिछले साल 3.1 मिलियन टन दालों का इंपोर्ट किया था। इसमें आधे से ज्यादा मात्रा मसूर दाल की थी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश है। इसके बावजूद खपत अधिक होने के कारण भारत को अरहर, मसूर और उड़द दाल का आस्ट्रेलिया, कनाड़ा, रूस, म्यांमार, मोजाम्बिक, तंजानिया, सूडान एवं मालावी से आयात करना पड़ता है। हालांकि भारत में वर्ष 2011 से डिमांड और सप्लाई के अंतर में कुछ सुधार आया है। मगर इसके बावजूद हर साल करीब तीन मिलियन टन दालों का इंपोर्ट करना पड़ता है
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More