Home » सांकेतिक भाषा में दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को हैप्पी बर्थ डे कहा, भावुक मुख्यमंत्री ने बच्चों के लिए नये भवन हेतु 25 करोड़ रुपए की घोषणा की

सांकेतिक भाषा में दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को हैप्पी बर्थ डे कहा, भावुक मुख्यमंत्री ने बच्चों के लिए नये भवन हेतु 25 करोड़ रुपए की घोषणा की

by Bhupendra Sahu

रायपुर सबसे गहरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती। आज जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय माना कैंप स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के बालगृह में पहुंचे तो मूकबधिर बच्चों की सांकेतिक भाषा में कही गई जन्मदिन की शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति उन्होंने पहचान ली और बच्चों को इस स्नेह के बदले खूब प्यार दिया। साथ ही उनके नये भवन के लिए 25 करोड़ रुपए की घोषणा भी की।

मोदी जी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को संवारने के काम में मिशन मोड में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए यहां के बच्चों का भविष्य गढ़ना जरूरी है। अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाने जब मुख्यमंत्री माना कैंप में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के बालगृह पहुंचे तो उन्होंने यहां नये भवन की जरूरत समझते हुए मौके पर ही 25 करोड़ रुपए की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि माना कैंप में पुराने भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 संस्थाएं चल रही हैं। बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री यह घोषणा करते हुए भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि जब मैंने परिसर में प्रवेश किया तो मुझे लगा कि यह भवन अब पुराना हो गया है, अब बच्चों के लिए नया भवन बना देना चाहिए। मैं बहुत खुश हूँ कि आज जन्मदिन में यहां आया, बच्चों के लिए नये भवन की जरूरत मैंने पूरी की। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इतने प्यारे बच्चों के बीच आ पाया हूं। बच्चों ने मुझे हैप्पी बर्थ डे कहा। उनका स्नेह, उनका दुलार यह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मेरा जन्मदिन इतने खास तरीके से इन बच्चों के बीच मना है। मैं इसे भूल नहीं पाऊँगा। उन्होंने हैप्पी बर्थडे टू यू की धुन पर बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें खिलाया। बच्चों ने भी खुशी-खुशी मुख्यमंत्री को गुलाब के फूल भेंट किए और केक खिलाया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More