मुंबई दंपति ने अपने लिए व्हीलचेयर की बुकिंग की थी। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट जब लैंड हुई तो दंपति को सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। ऐसे में पति ने उसपर अपनी बुजुर्ग पत्नी को बैठाया और खुद पैदल चलने लगे।
मुंबई हवाई अड्डे से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को बुकिंग के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस घटना पर एयर इंडिया ने सफाई दी है। उसका कहना है कि यात्री से व्हीलचेयर मिलने तक इंतजार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पैदल जाने का विकल्प चुना।